केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल

सिटीज़न चार्टर

परिचय

गृह मंत्रालय के अधीन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भारत के विशेष केंद्रीय अर्धसैनिक बलों में से एक है। यह सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (पीएसयू) और सरकारी प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगभग 3000 कर्मियों की अल्प संख्या के साथ वर्ष 1969 में अस्तित्व में आया। सीआईएसएफ ने आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक बहुआयामी भूमिका निभाई है जिसमें हवाई अड्डे की सुरक्षा, सरकारी भवनों की सुरक्षा, स्मारक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, वीआईपी सुरक्षा और औद्योगिक सुरक्षा प्रदान करने की अपनी पारंपरिक भूमिका के अलावा दिल्ली मेट्रो जैसे महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा शामिल है। वर्तमान समय में इसमें 1,64,462 अधिकारी और कार्मिक हैं जो देश भर में फैली 354 इकाइयों के साथ 65 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। सीआईएसएफ वर्ष 2009 से केंद्र सरकार द्वारा अनिवार्य किए जाने के बाद निजी क्षेत्र के 11 प्रतिष्ठानों को भी सुरक्षा कवर प्रदान करती है।


सीआईएसएफ के पास एक विशेष अग्निशमन विंग है जो लगभग 8601 प्रशिक्षित कार्मिकों के साथ 108 इकाइयों की अग्नि सुरक्षा और अग्नि निवारण सेवाओं की देखभाल करती है।


अब तक सीआईएसएफ की सेवाएं केवल सरकारी संगठनों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के लिए उपलब्ध थी लेकिन सीआईएसएफ अधिनियम में संशोधन के माध्यम से भारत सरकार ने सीआईएसएफ को सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा के क्षेत्र में परामर्श सेवाएं प्रदान करने की अनुमति दी है। तदनुसार बल का परामर्श विंग मुख्यालय में स्थित है जो आईएसओ 9001ः2015 प्रमाणित है और सरकारी तथा गैर सरकारी दोनों संगठनों को सेवाएं प्रदान करता है।


सीआईएसएफ का मुख्यालय ब्लॉक संख्या 13 सीजीओ कॉम्पलेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली में स्थित है। इस बल का नेतृत्व महानिदेशक करते हैं। इसे आगे 11 खंडों में विभाजित किया गया है जिनका संचालन खंड महानिरीक्षक करते हैं जिनका विवरण नीचे दिया गया हैः-

  • पूर्वी खंड मुख्यालय रांची
  • उत्तरी खंड मुख्यालय नई दिल्ली
  • पष्चिमी खंड मुख्यालय मुंबई
  • दक्षिणी खंड मुख्यालय चेन्नई
  • उत्तरी पूर्वी खंड मुख्यालय गुवाहाटी
  • एयरपोर्ट खंड-। मुख्यालय नई दिल्ली
  • एयरपोर्ट खंड-।। मुख्यालय बंगलोर
  • एनसीआर खंड मुख्यालय नई दिल्ली
  • उत्तरी पूर्वी खंड-।। मुख्यालय कोलकाता
  • मध्य खंड मुख्यालय भिलाई
  • डीएई एवं डॉस खंड मुख्यालय नई दिल्ली।

फील्ड इकाइयों के पर्यवेक्षण के लिए उप महानिरीक्षकों की अध्यक्षता में खंडों को आगे बीस क्षेत्रों में विभाजित किया गया है।

सीआईएसएफ के पास नौ प्रशिक्षण संस्थान हैं, जो इस प्रकार हैं:-

  • राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी (निसा) हैदराबाद (तेलंगाना)
  • अराकोणम (तमिलनाडु), बड़वाहा (मध्य प्रदेश), भिलाई (मध्य प्रदेश), देवली (राजस्थान), बहरोड (राजस्थान) और मुंडली (उड़ीसा) में छः भर्ती प्रशिक्षण केंद्र स्थित हैं जिनका उद्देश्य संगठन की देखभाल करना तथा प्रशिक्षित और योग्य मैन पावर प्रदान करना है।
  • एक अग्नि सेवा प्रशिक्षण संस्थान निशा के साथ-साथ ही स्थित है। इस प्रशिक्षण संस्थान को आपदा प्रबंधन पर अत्याधुनिक प्रशिक्षण सुविधा और आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण देने में विशेषज्ञता प्राप्त है।
  • रांची, झारखंड में एक श्वान प्रशिक्षण स्कूल स्थित है।

सीआईएसएफ के पास 12 रिजर्व बटालियन है जो विभिन्न कर्तव्यों के लिए प्रशिक्षित मैन पावर की तत्काल जरूरत को पूरा करती है।

यह नागरिक चार्टर नागरिकों और हितधारकों की जरूरतों के लिए बल की जवाबदेही में सुधार करने और उनकी अपेक्षा के अनुसार बल द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं में लगातार सुधार करने का एक प्रयास है।

दृष्टिकोण

‘‘आंतरिक सुरक्षा को बनाए रखने और राष्ट्र के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और संपत्तियों को सुरक्षित रखने के लिए एक प्रमुख बहु आयामी बल बनना’’

लक्ष्य

‘‘संसाधनों के उच्चतम उपयोग के माध्यम से लागत प्रभावी तरीके से संगठन के दृष्टिकोण को साकार करने के लिए कौशल को लगातार उन्नत करना और मुख्य दक्षताओं को विकसित करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों को अपनाना और समग्र सुरक्षा समाधान प्रदान करना।’’

हितधारक

  • केन्द्र सरकार के विभाग/मंत्रालय
  • सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम और संयुक्त क्षेत्र के उपक्रम
  • राज्य सरकार के उपक्रम और निजी क्षेत्र के संस्थान
  • हवाई अड्डों के भागीदार और प्रषासक इत्यादि, सरकारी भवनों, स्मारकों, मेट्रो, संग्रहालयों आदि।
  • ठेकेदार, मजदूर, उद्यमी, आगंतुक, अन्य हितधारक, यात्री, पर्यटक इत्यादि जो भी परिसीमा में आते हैं उनकी सुरक्षा सीआईएसएफ द्वारा की जाती है।
  • परामर्शी ग्राहक – निजी क्षेत्र, सरकारी संस्थान
  • सीआईएसएफ के विषेष सुरक्षा समूह से सुरक्षा पाने वाले
  • चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग और राज्य सरकारें
  • आंतरिक सुरक्षा कर्त्तव्य के दौरान केन्द्र और राज्य सरकारें
  • जनता के अन्य सदस्य जो विभिन्न स्थानों पर हमारे कर्तव्य के समय हमारे संपर्क में आते हैं।
गतिविधियां:
  • सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, संवेदनशील सरकारी संपत्तियों अथवा भवनों की सुरक्षा।
  • सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, संवेदनशील सरकारी संपत्तियों अथवा भवनों को अग्नि सुरक्षा सेवाएं।
  • अति विषिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा।
  • आंतरिक सुरक्षा कर्त्तव्य।
  • सुरक्षा, अग्नि और आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण
  • निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों, सरकारी विभागों को सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा के क्षेत्र में परामर्श सेवाएं।
सीआईएसएफ द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं :

सीआईएसएफ देश भर में स्थित 354 औद्योगिक इकाईयों के साथ-साथ 65 घरेलू तथा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डों को सुरक्षा प्रदान करती है। इन क्षेत्रों में शामिल हैंः-

  • आण्विक ऊर्जा संयंत्र
  • अंतरिक्ष संस्थान
  • रक्षा उत्पादन इकाईयां
  • टकसाल एवं नोट प्रेस
  • तेल उत्पादन क्षेत्र एवं संयंत्र
  • प्रमुख बंदरगाह
  • भारी संयंत्र
  • इस्पात संयंत्र
  • उर्वरक इकाईयां
  • हवाई अड्डे
  • जल विद्युत/ताप विद्युत संयंत्र और ऊर्जा संयंत्र
  • दिल्ली मैट्रो
  • दिल्ली स्थित महत्वूपर्ण सरकारी भवन
  • विरासत स्थल- ताजमहल, लालकिला
  • संग्रहालय
  • खान – कोयला और इस्पात
  • निजी क्षेत्र के संस्थान

प्रदत्त अन्य सेवाएंः

  • अग्नि से बचाव एवं सुरक्षा
  • गृह मंत्रालय के निर्देश पर चुनाव के दौरान सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा कर्त्तव्य
  • सरकार के निर्देश पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में खोज और बचाव
  • विषिष्ट सुरक्षा समूह द्वारा विशेष महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा
  • सरकारी विभागों की सुरक्षा, अग्नि बचाव और आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण
यदि आप परामर्श या अधिष्ठापन के लिए इच्छुक हैंः-

यदि आप अपने परिसर में सीआईएसएफ को अधिष्ठापित करने के इच्छुक हैं या आप सीआईएसएफ की परामर्षी सेवाएं चाहतें हैं तो कृप्या अपना अनुरोध निम्न पते पर भेजें:-

(I).सीआईएसएफ के अधिष्ठापन के लिएः

संयुक्त सचिव (पुलिस-।।)
गृह मंत्रालय
नोर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली – 110001

(II).परमर्शी सेवाओं के लिएः

महानिदेशक/सीआईएसएफ
सीआईएसएफ मुख्यालय, ब्लॉक 13, सीजीओ कॉम्पलेक्स
लोधी रोड, नई दिल्ली – 110001
ई-मेल: rnd-consy[at]cisf[dot]gov[dot]in
दूरभाष : 011-24361040/24307726


यदि आपको कोई शिकायत हैः

यदि आपको सीआईएसएफ की सेवाओं के बारे में कोई षिकायत है या आप कोई स्पष्टीकरण चाहते हैं या आप सीआईएसएफ के किसी अधिकारी/बल सदस्य के व्यवहार से असंतुष्ट हैं तो आपका अधिकारी से व्यक्तिगत रूप से मिलने या हमें लिखने के लिए स्वागत है।

बल मुख्यालय और कार्यालय के कार्य के घंटे/समय: राजपत्रित अवकाष को छोड़कर सप्ताह के सभी दिन 0930 बजे से 1800 बजे तक।

आपका फीडबैक आम जन और ग्राहकों के लिए हमारी सेवा और बेहतर करने के लिए महत्वपूर्ण है। सीआईएसएफ के पास पूरे देष में लोक षिकायत निवारण पद्धति मौजूद है जिसके कार्यालय का पता निम्नानुसार है:-

  • सीआईएसएफ महानिदेशक नई दिल्ली
  • पूर्वी खंड मुख्यालय रांची
  • उत्तरी खंड मुख्यालय नई दिल्ली
  • पष्चिमी खंड मुख्यालय मुंबई
  • दक्षिणी खंड मुख्यालय चेन्नई
  • उत्तरी पूर्वी खंड मुख्यालय गुवाहाटी
  • एयरपोर्ट खंड-। मुख्यालय नई दिल्ली
  • एयरपोर्ट खंड-।। मुख्यालय बंगलोर
  • एनसीआर खंड मुख्यालय नई दिल्ली
  • उत्तरी पूर्वी खंड-।। मुख्यालय कोलकाता
  • मध्य खंड मुख्यालय भिलाई
  • डीएई एवं डॉस खंड मुख्यालय नई दिल्ली
  • आरक्षित वाहिनी/प्रशिक्षण संस्थान

I. शिकायत निवारण अधिकारियों की सूची:

श्रेणी नोडल अधिकारी नियंत्रक अधिकारी
महानिदेशक उप महानिरीक्षक/कल्याण महानिदेशक
अपर महानिदेशक कार्यालय उप महानिरीक्षक/अपर महानिदेशक कार्यालय अपर महानिदेशक /अपर महानिदेशकों का कार्यालय
ज़ोनल मुख्यालय सहायक महानिरीक्षक/क्षेत्रीय मुख्यालय (संबंधित क्षेत्र पर क्लिक करें जिसके अंतर्गत उपरोक्त लिंक में क्षेत्र आता है) उप महानिरीक्षक/ क्षेत्रीय मुख्यालय (संबंधित क्षेत्र पर क्लिक करें जिसके अंतर्गत उपरोक्त लिंक में क्षेत्र आता है)
खंड मुख्यालय उप महानिरीक्षक/खंड मुख्यालय महानिरीक्षक/खंड मुख्यालय
क्षेत्रीय मुख्यालय सहायक महानिरीक्षक/क्षेत्रीय मुख्यालय उप महानिरीक्षक/क्षेत्रीय मुख्यालय
प्रशिक्षण संस्थान कमाण्डेन्ट (प्रशासन)/उप प्राचार्य निदेशक/प्राचार्य
आरक्षित बटालियन कमाण्डेन्ट (द्वितीय प्रभारी) वरि. कमाण्डेन्ट (बटालियन के प्रभारी)
सीआईएसएफ फील्ड इकाई कमाण्डेन्ट, यदि उप महानिरीक्षक इकाई के प्रधान हैं। संबंधित इकाई के उप महानिरीक्षक
उप कमाण्डेन्ट अथवा द्वितीय प्रभारी, यदि कमाण्डेन्ट इकाई के प्रधान हैं। संबंधित इकाई के कमाण्डेन्ट
शेष इकाईयों के मामले में द्वितीय प्रभारी इकाई कमाण्डर2

टिप्पणी:-संपर्क विवरण के लिए आप हमारे वेबसाइट www[dot]cisf[dot]gov[dot]in पर विजिट कर सकते हैं।


II. आप हमारे जन संपर्क अधिकारी से भी संपर्क कर सकते हैं, जिनका पता और संपर्क नंबर निम्नानुसार है:-

सहायक महानिरीक्षक/जन संपर्क अधिकारी
सीआईएसएफ मुख्यालय, ब्लॉक 13,
सीजीओ कॉम्पलेक्स, लोधी रोड,
नई दिल्ली – 110003
दूरभाष नं. 011-24307729, फैक्स नं. 011-24361202
ई-मेल: dcpro[at]cisf[dot]gov[dot]in


III. यदि आप हमारे शिकायत निवारण अधिकारियों के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं तो आप अपनी षिकायत निम्न अधिकारी से भी कर सकते हैंः-

महानिरीक्षक/कार्मिक और मुख्य सतर्कता अधिकारी
सीआईएसएफ मुख्यालय, ब्लॉक 13,
सीजीओ कॉम्पलेक्स, लोधी रोड,
नई दिल्ली – 110003
दूरभाष नं. 011-24307502 एवं 24307703
फैक्स सं. 011-24361202,
ई-मेल: igpers[at]cisf[dot]gov[dot]in

IV. यदि आप अभी भी हमारी प्रतिक्रिया और प्रतिउत्तर से असंतुष्ट हैं तो आप निम्न पते पर लिख सकते हैं:-

केन्द्रीय सर्तकता आयोग
सतर्कता भवन, ब्लॉक ‘ए’
जीपीओ कॉम्पलेक्स, आईएनए,
नई दिल्ली – 110023