सीआईएसएफ अग्निशमन सेवा
![]() |
9 जनवरी, 1964 को रांची में हैवी इंजीनियरिंग कारपोरेशन प्लांट में एक बड़ी आग लगने के कारण भारी क्षति हुई। जस्टिस बी मुखर्जी की अध्यक्षता में गठित आयोग ने तोडफोड़ को आग का कारण माना। जस्टिस बी मुखर्जी ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को अग्नि और सुरक्षा उपलब्ध करवाने का उत्तरदायित्व सौंपने के लिए एक अनुशासित और समेकित बल की अनुशंसा की। |
![]() |
फर्टिलाइजर्स एंड कैमिकल त्रावणकोर (एफएसीटी) कोचीन में 16.04.1970 को 53 बल कार्मिकों की नफरी के साथ अग्नि स्कंध इकाई की शुरुआत हुई। अंततः भारत सरकार ने जनवरी 1991 में सीआईएसएफ में अलग से एक अग्नि सेवा संवर्ग के सृजन हेतु विविध पदों के लिए भर्ती नियमों का अनुमोदन किया और तदनुसार, अग्नि सेवा संवर्ग ने सीआईएसएफ में 12.01.1991 से कार्य करना शुरु किया। वर्तमान में यह 115 की कुल कार्यात्मक संख्या के साथ सार्वजनिक क्षेत्र के निकायों/अधिष्ठापनों में कार्यरत है। |
केऔसुब के अग्नि स्कंध का सिंहावलोकन
अग्नि स्कंध केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल का एक अविभाज्य अंग है जो देषभर की अग्नि सेवाओं में सबसे बड़ा है जिसका प्रबंधन विज्ञान और इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले प्रषिक्षित कार्मिकों द्वारा प्रोफेषनल रूप से किया जाता है। प्रथम अग्नि इकाई फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल ट्रावनकोर (एफएसीटी) कोचीन में 16.04.1970 को शुरू की गई थी जिसकी स्वीकृत नफरी 53 कार्मिकों की थी।
केऔसुब एकमात्र ऐसा केन्द्रीय सषस्त्र पुलिस बल है जिसके पास अपना पूर्ण रूप से विकसित अग्नि सेवा स्कंध है। केऔसुब अग्नि सेवा देष में सबसे बड़ा प्रोफेषनल, सुप्रषिक्षित और सुसज्जित अग्निरोधी बल है जो पेट्रो रसायन काॅम्पलेक्स, आॅयल रिफाइनरी, इस्पात संयंत्र, रसायन और उर्वरक संयंत्रों, पत्तन ट्रस्ट, अंतरिक्ष संगठनों, ऊर्जा संयंत्रों, रक्षा प्रतिष्ठानों, संसद भवन परिसर और वित्त मंत्रालय के अधिष्ठापनों जैसे अतिसंवेदनषील, आघात योग्य और खतरे वाली इकाईयों को अग्नि से सुरक्षा और अग्नि से संरक्षण प्रदान कर रही है। केऔसुब का अग्नि स्कंध 9306 अग्नि प्रोफेषनल की नफरी के साथ देषभर में 115 विभिन प्रतिष्ठानों को आग से सुरक्षा प्रदान कर रहा है।
केऔसुब के पास एक अग्नि सेवा प्रषिक्षण संस्थान (एफएसटीआई) है जिसकी स्थापना देवली, राजस्थान में वर्ष 1987 में 84 कार्मिकों की स्वीकृत संख्या के साथ की गई। बाद में, एफएसटीआई को केऔसुब निसा कैम्पस हाकिमपेट में 1999 में स्थानांतरित कर दिया गया। बाद में इसका उन्नयन किया गया और अब इसमें शारीरिक अभ्यास के लिए मैदान, ड्रिल प्रयोजनों के लिए ब्लैक टाॅप, सिमुलेषन अभ्यास के लिए इन्डस्ट्रियल फायर टाॅवर, रेस्क्यू ड्रिल के लिए ड्रिल टाॅवर, सिमुलेटर अभ्यास के लिए बीए गैलरी, माॅडल फायर स्टेषन, एमटी सेक्षन, सीएसएसआर, एएसएआर, यूएसएआर प्रोप्स एरिया, माॅडल रूम, प्रयोगषाला, सिमुलेटर्स के साथ विषिष्ट प्रषिक्षण उपस्करों के साथ प्रौद्योगिकीय केन्द्र, तरणताल, पुस्तकालय, 147 अग्नि प्रोफेशनल की नफरी के साथ प्रौद्योगिकी एवं प्रषासनिक भवन जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।
अग्नि स्कंध के कार्मिकों के लिए प्रषिक्षण आवष्यकताएं अत्यधिक विषिष्ट होती है। उन्हें प्रभावकारी प्रस्तुतिकरण और आधुनिक और उच्च अग्नि जोखिम औद्योगिक सेट-अप के संरक्षण के लिए संगठित किया जाना चाहिए।
अग्नि काॅल और बचाई गई संपत्ति का विवरण
क्रम | वर्ष | अग्नि काॅल | बचाई गई संपत्ति, लगभग रूपए |
---|---|---|---|
1 | 2016 | 3951 | 326.80 करोड़ |
2 | 2017 | 3339 | 64.55 करोड़ |
3 | 2018 | 3428 | 766.77 करोड़ |
4 | 2019 | 3167 | 100.07 करोड़ |
5 | 2020 | 2662 | 302.53 करोड़ |
6 | 2021 | 3400 | 71.49 करोड़ |
7 | 2022 | 3417 | 151.67 करोड़ |
8 | 2023 | 3477 | 60.35 करोड़ |
9 | 2024 | 2510 | 33.12 करोड़ |
Total | 25874 | 1877.35 करोड़ (अगस्त’24 तक) |
हम 9,306…. से अधिक जवानों के बल हैं हम देष के 115 सरकारी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों को अग्नि सुरक्षा संरक्षण प्रदान कर रहे हैं।
|
![]() ![]() ![]() |
![]() |
हैदराबाद में स्थित अग्नि सेवा प्रषिक्षण संस्थान हमारा प्रतिष्ठित प्रषिक्षण संस्थान है जो अधनातुन सुविधाओं के साथ एषिया में सबसे अधिक प्रोफेषनल रूप में प्रबंधन किए गए संस्थानों में से एक है जो अग्नि शमन से संबंधित विषयों और आपदा प्रबंधन में प्रषिक्षण प्रदान कर रहा है। |

- पेट्रोरसायन उद्योगों में अग्नि सुरक्षा
- ऊर्जा संयंत्रों में अग्नि के जोखिम
- अग्नि सुरक्षा रासायनिक और उर्वरक संयंत्र
- उद्योग पाठ्यक्रम में सामान्य अग्नि सुरक्षा
- विमानन अग्नि संरक्षण पाठ्यक्रम
- अग्नि द्वारा रोप बचाव पाठ्यक्रम
- श्वसन संबंधी उपकरणों से संबंधित पाठ्यक्रम
- अग्नि ड्रिल निर्देषक पाठ्यक्रम
- वर्टीकल में अन्तक्रिया पाठ्यक्रम
- सड़क यातायात दुर्घटना और सीमित बचाव पाठ्यक्रम
- डीसीपी का प्रचालन और अनुरक्षण और बचाव टेंडर पाठ्यक्रम
- अग्नि सुरक्षा लेखा कार्यशाला
- अग्नि सुरक्षा परामर्शी पाठ्यक्रम
- प्री-डिस्पैच निरीक्षण पाठ्यक्रम
अग्नि सेवा प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षणार्थियों के लिए उपलब्ध अवसंरचना
अग्नि सुरक्षा लेखा एवं परामर्षी सेवाएं
केऔसुब अग्नि स्कंध के अमूर्त लाभ- समग्र अग्नि और सुरक्षा प्रदान करना:-
- अग्निषमन प्रतिष्ठानों और प्राथमिक चिकित्सा अग्निशमन उपकरण का रख- रखाव और परिचालन करना।
- अग्नि प्रौद्योगिकी, अग्निषमन तकनीक के क्षेत्र में आधुनिक विकास के साथ तालमेल बनाना।
- प्रक्रिया, भंडारण, अन्य बुनियादी ढांचे इत्यादि में अग्नि जोखिम/खतरों का सही मूल्यांकन करना और विभिन्न अग्निरोधी/सुरक्षा योजनओं की निगरानी के लिए उपयुक्त कदम उठाना।
- अग्नि परामर्शी सेवाएं प्रदान करना।
- क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों के साथ तालमेल बनाए रखना और विषेष रूप से औद्योगिक अग्नि सुरक्षा और संरक्षण के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय मानकों को पूरा करते हुए प्रशिक्षण देना।
- अग्नि और अन्य घटनाओं की जांच करना और निवारक उपायों का सुझाव देना।
- विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में लंबे वर्षों के अनुभव से सम्मानित कौशल।
- पूरे देष में तकनीकी रुप से कुषाग्र बल की तैनाती।
- देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र में अत्यधिक प्रभावित क्षेत्रों से वामपंथ अतिवाद के प्रभावित क्षेत्रों में विविध सुरक्षा वातावरण का सामना करना।
- अत्यधिक संवेदनषील तेल शोेधन, थर्मल-गैस-हाइड्रो पावर, रासायनिक एवं उर्वरक, रक्षा, भारी उद्योग, संग्रहालय अर्थव्यवस्था के मुख्य क्षेत्र से लेकर विभिन्न क्षेत्रों की सुरक्षा और संरक्षण में समृद्ध अनुभव।
- विषेश कौशल वाले उच्च प्रशिक्षित कर्मियों से बना केवल एक पूर्ण सुरक्षा और अग्नि स्कंध वाला बल।
- आधुनिक अग्नि सुरक्षा गजेट्स और अत्याधुनिक तकनीकों के व्यापक उपयोग के साथ कर्मियों का एकीकृत बहुकौषल प्रशिक्षण।
- कानूनी शक्तियों के साथ अनशासित बल।.
- तात्कालिक सूझबूझ, विनम्र व्यवहार और पेषेवर दृष्टिकोण के लिए व्यापक रूप से सराहना प्राप्त बल।
- आपदा प्रबंधन कौषल और अनुभव में प्रशिक्षित हमारे कर्मियों के आधार पर ग्राहक संगठन को महत्व प्रदान करना।
- हमारी परामर्श सेवाएं सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा के क्षेत्र में आईएसओ 9001-2008 प्रमाणित है।
केऔसुब का अग्नि स्कंध जोखिम आकलन, निरीक्षण और अग्नि लेखा, अग्नि संबंधी परामर्षी सेवाओं, विभिन्न संयंत्रों में नूतन अग्नि सुरक्षा प्रौद्योगिकियों की शुरूआत और उनके सर्वेक्षण एवं पुनः सर्वेक्षण के अनुसरण में अग्नि सुरक्षा के क्षेत्र में समेकित और कम लागत के समाधान भी प्रदान करता है। |
केऔसुब व्यवसायिक और दक्ष कार्मिकों की टीम के माध्यम से अग्नि सुरक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता परक परामर्ष संबंधी सेवाएं और अग्नि सुरक्षा लेखों को उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। फोकस स्थापित प्रबंधन प्रणाली में सतत् सुधार के माध्यम से ग्राहक संतुष्टि को बढ़ाने की तरफ होगा। केऔसुब अपने ग्राहकों को संपूर्ण अग्नि सुरक्षा और संरक्षण समाधानों को प्रदान करता है और अग्नि सुरक्षा प्रणालियों की स्थिति के संबंध में सूचना उपलब्ध करवाती है जिसमें निम्न शामिल है: |
|